फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्लाई काटते समय मजदूर को लगा करंट, मौत

Sat, 29 Jun 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शटरिंग का काम कर रहे मजदूर को प्लाई की कटिंग करते समय मशीन से करंट लग गया। साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह औरैया से मजदूरी करने आया था।
विज्ञापन

औरैया जनपद के खानपुर निवासी अरबाज (27) मकान की छत ढालते वक्त लगने वाली शटरिंग का काम करता था। वह कोतवाली क्षेत्र के हीरापुर में रामकिशोर के यहां शटरिंग का काम करने के लिए आया था। शुक्रवार दोपहर वह शटरिंग के लिए अपने साथियों के साथ प्लाई काट रहा था। कटिंग मशीन चलाते समय अचानक से मशीन में करंट आ गया।
करंट लगने से वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। उसके साथी अतीक और सद्दाम ने उसे जमीन पर गिरा देखा तो तत्काल मशीन हटाकर गृहस्वामी को सूचना दी। जिसके बाद सभी लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें