आटा। तालाब में नहाते समय मजदूर गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को डूबता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे तालाब से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी पाकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के उकासा गांव निवासी रामजी (25) मंगलवार की शाम आटा गांव स्थित पक्के तालाब में नहाने के लिए उतरा, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया युवक घर से दोपहर आटा जाने की बात कहकर निकला था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्र सिद्धार्थ है। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी विनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पंद्रह दिन में तालाब में डूबने से हुईं दो मौतें
आटा। कस्बे के आटा-अकोढ़ी मार्ग पर स्थित पक्के तालाब में 16 जुलाई को ललितपुर जिले के सलउआ गांव निवासी रामनारायण की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। पंद्रह दिनों के भीतर दो लोगों की डूबने से मौत हो जाने से ग्रामीण अब पक्के तालाब में जाने से कतराने लगे हैं।