फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर मजदूर की मौत

Sun, 06 Oct 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मिक्सर मशीन के ऊपर बैठा मजदूर नीचे गिर पड़ा, जिससे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। युवक ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मिहौना थाना क्षेत्र के अंचलपुर गांव निवासी राकेश (32) माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा स्थित ससुराल में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को भी वह अन्य साथियों के साथ लेंटर डालने गडेरना गांव गया था। लौटते समय ट्रैक्टर की ट्राली में मैटेरियल मिक्स करने वाली मिक्सर मशीन रख दी गई और वह मशीन के ऊपर बैठ गया।
रास्ते में अचानक ब्रेकर आने पर ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे वह असंतुलित होकर मशीन से नीचे आ गिरा और पहिए में दबकर बुरी तरह से घायल हो गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मजदूरी के चलते वह ससुराल में रह रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी सोनू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें