फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 12 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। सरसों की थ्रेसिंग करते समय शनिवार रात मजदूर के पैर मशीन के पट्टे से टकरा गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव गड़ेरना निवासी शत्रुघन प्रजापति(45) गांव के ही अरविंद कुशवाहा के खेत पर शाम को गए थे। रात में वह सरसों की थ्रेसिंग कर रहे थे। तभी उनके पैर थ्रेसर के पट्टे से टकराकर घायल हो गए। साथी मजदूर उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई मातादीन ने बताया कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। शत्रुघन सात भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। इसके चलते वह अपने भाई लक्ष्मी व लल्लूराम के साथ रहते थे, उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वरुण प्रताप का कहना है कि परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें