फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुशीनगर और पनवेल एक्सप्रेस घंटों लेट, यात्री परेशान

Thu, 07 Mar 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशी नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 3:16 बजे के स्थान पर सुबह नौ बजकर 56 मिनट पर सात घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देर से आने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस पांच घंटा 40 मिनट, अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटा 30 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशी नगर एक्सप्रेस दो घंटा, लखनऊ से झांसी जाने वाली पैसेंजर एक घंटा 42 मिनट, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली राप्ती सागर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों के देरी से आने से घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्टेशन पर भी निर्माण काम चल रहा है। बैठने तक की भी जगह नहीं है, ऐसे में पूरी रात गुजारना मुश्किल हो जाता है। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम चलने से ट्रेन देरी से आ रही है। काम समाप्त होते ही सही समय से संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें