फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज आएगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी की मशाल रैली

Wed, 10 May 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली 10 मई की रात शहर पहुंचेगी। 11 मई को विशाल रैली निकालकर खेलो के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मशाल रैली को डीएम हरी झंडी दिखाएंगी। रैली को सफल बनाने की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से पांच जून तक इस बार नोएडा,लखनऊ,गोरखपुर व वाराणसी में होगा। खिलाड़ियों में इस खेल की प्रति रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से मशाल रैली पूरे प्रदेश के विभिन्न जगहों से होते 10 मई की रात उरई पहुंचेगी। रैली के स्वागत के लिए विभिन्न स्कूल-कॉलेजों तैयारी चल रही है।
क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने मंगलवार को स्टेडियम में बैठक भी की। उन्होंने बताया गौरव की बात है रैली हमारे जनपद पहुंच रही है। 11 मई को जनपद भर से खिलाड़ियों को बुलाया गया है। स्टेडियम में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन के बाद रैली झांसी के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें