फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में बाहर से आए मवेशियों को अलग रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। विकास कार्यों एवं गोशालाओं की स्थिति को लेकर कोंच एवं नदीगांव विकास खंड पर बैठकों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोंच खंड विकास कार्यालय पर बुधवार को आयोजित बैठक में बीडीओ विपिन कुमार ने बताया कि कोई भी मवेशी गोशाला के बजाय खुले में घूमते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बारिश को देखते हुए प्रतिदिन गोशालाओं की साफ सफाई की जाए। गोशालाओं को सैनेटाइज करें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक गांव में हरा चारा उगाने के निर्देश भी अधीनस्थों को दिए। नदीगांव विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों से बीडीओ गौरव कुमार ने आवास शौचालय एवं गोशालाओं की समीक्षा की। इस मौके पर ज्वाइंट बीडीओ विपिन कुमार गुप्ता, एडीओ नरेशचंद्र द्विवेदी, एडीओ सी रमेश वर्मा, नरेंद्र पटेल, पूनम राजपूत, शिल्पी राजपूत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें