जालौन। कायाकल्प टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, संसाधनों व सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।
कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल की सेवाओं में साफ सफाई, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और सपोर्ट सर्विस के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। जिसमें अव्वल आने पर पुरस्कृत किया जाता है। मंगलवार को डाक्टर सुरेंद्र सिंह, डायरेक्टर राजेश यादव व प्रबंधक खुशबु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल की ओपीडी, दवा भंडार, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, इंडोर वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष और पोस्ट डिलीवरी कक्ष का निरीक्षण किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने अस्पताल की सेवाओं से जुड़ी जानकारियां दी। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. कपिल देव गुप्ता, योगेश आर्या, डॉ. राजीव दुबे, फार्मासिस्ट डॉ. पीएन शर्मा, अवधेश राजपूत, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।