उरई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चुर्खी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्डन श्वेता शर्मा, अध्यापिका सरिता कटियार व अकाउंटेंट रश्मि अनुपस्थिति होने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।
बच्चों की उपस्थिति पंजिका अनुसार उपस्थिति कम मिली। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित रहे। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बच्चों की पठन-पाठन का जायजा लेते हुए बच्चों से 17, 19 व 24 का पहाड़ा सुना। जिस पर बच्चों ने बखूबी पहाड़ा सुनाया। उन्होंने पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अलग से क्लास देकर पढ़ाने के निर्देश दिए ताकि वह भी बच्चे निपुण बन सकें। उन्होंने बच्चों से भी पूछा कि आपको समय से भोजन फल आदि दिए जाते हैं या नहीं जिस पर बच्चों ने कहा कि रोस्टर अनुसार भोजन व समय से फल दिए जाते हैं और निरंतर पठन-पाठन का कार्य भी किया जा रहा है। इस दौरान एसडीएम हेमंत पटेल, सीओ डॉ. देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।