कस्तूरबा विद्यालय में 14 जुलाई को होगा निपुण एसेसमेंट टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में परिषदीय स्कूलों की तरह कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को सरल एप के माध्यम से गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाएगी। बालिकाओं की पढ़ाई की गुणवत्ता देखने के लिए निपुण एसेसमेंट टेस्ट (एनएटी) का भी आयोजन किया जाएगा। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक सभी कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा छह, सात और आठ में अध्ययनरत छात्राओं का टेस्ट लिया जाएगा। इसमें कक्षा छह में अध्ययनरत छात्राओं का हिंदी और गणित, कक्षा सात की छात्राओं का विज्ञान और गणित और कक्षा आठ की छात्राओं का विज्ञान और गणित का टेस्ट लिया जाएगा। यह टेस्ट 20-20 अंकों का होगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा ओएमआर सीट पर आयोजित की जाएगी। शिक्षिकाएं ओएमआर सीट भरना बताएगी ताकि गलतियां न हो। सभी छात्राओं की स्टूडेंट आईडी शिक्षिकाएं ही भरेगी। बालिकाओं को एक घंटे में प्रश्नपत्र हल करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूर्ण होने के बाद ओएमआर सीट पर सरल एप पर सम्मिट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरल एप पर ओएमआर सीट सम्मिट करने के लिए 11 जुलाई को शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूरी परीक्षा की मानीटरिंग भी होगी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों को निर्देशित किया है कि परीक्षाएं अपनी देखरेख में पारदर्शिता से कराए। प्रत्येक केंद्र पर एआरपी की भी ड्यूटी लगाए। बीएसए ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य छात्राओं के शैक्षिक स्तर का पता लगाना है।