फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बम-बम भोले के जयकारों के साथ झूमे कांवड़िये, बम-बम भोले

Tue, 15 Aug 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सावन के छठवें सोमवार को महाकालेश्वर महादेव मंदिर चुर्खीबाल में जलाभिषेक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जलाभिषेक से पूर्व उरई रोड स्थित वीर बालाजी हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। जो देवनगर चौराहा, कांजीहाउस, बस स्टैंड, झंडा चौराहा से बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बंबई वाला मंदिर से होकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भक्तिगीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के साथ ही जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में कांवड़ यात्रा भी निकाली गई। इसमें समिति के अध्यक्ष रामराजा निरंजन, रामशरण विश्वकर्मा, पुनीत मित्तल, शैलू शिवहरे, महेंद्र पाटकर मृदुल, पुष्पेंद्र सिंह आदि कांवड़ लेकर शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। रास्ते में समिति के सदस्यों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं, उरई में भी सभी शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। शिवभक्तों में उत्साह उनके जयकारों के साथ देखने को मिला। एक-एक करके महिलाओं पुरुष से ने जलाभिषेक किया। नगर के ठडेश्वरी मंदिर पर शिवालय पर भोर से ही भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिर में महिलाओं की भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें