फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कालपी के 19 विद्यालय, 14 शिक्षकों के भरोसे

Sun, 19 Feb 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कस्बे में संचालित 19 विद्यालयों में शिक्षकों की कमी होने से नौनिहालों का भविष्य अधर में है। एक-एक शिक्षक पर दो-दो विद्यालयों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कालपी कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर 19 विद्यालय स्थापित हैं। जिनमें प्राइमरी स्तर के 15 स्कूल हैं। दो स्कूल जूनियर हाईस्कूल और दो कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में पढ़ाई के लिए मात्र 14 अध्यापक तैनात किए गए हैं। इन स्कूलों में आठ शिक्षामित्र भी रखे गए हैं। सभी 19 विद्यालयों में पंजीकृत छात्र छात्राओं की संख्या 2035 है।
मोहल्ला तरीबुल्दा में स्थित यूपीएस जूनियर विद्यालय में रामप्रकाश रायकवार की तैनाती है। इसके अलावा जूनियर हाई स्कूल मोहल्ला रावगंज की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय मनीगंज में कुलदीप शर्मा, काशीराम कॉलोनी विद्यालय में राम कुमार मिश्रा की तैनाती चल रही है। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षामित्र के भरोसे पढ़ाई का कार्य संचालित किया जा रहा है। अभिभावक कई बार विद्यालयों की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन इस ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है जिला स्तर पर आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में कई बार अध्यापकों की कमी का मुद्दा उठाया गया उन्होंने उम्मीद जताई है 1 महीने में शिक्षकों की कमी को पूरा कर लिया जाएगा दिग्विजय सिंह नगर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें