फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान ढहा, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया जिससे घर में बैठे आधा दर्जन लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना एट क्षेत्र के ग्राम खरूसा निवासी जमुनादास पुत्र परमाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बारिश के चलते वह शनिवार को परिवार के साथ घर पर था तभी अचानक उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिससे जमुनादास, उसकी पत्नी जानकी देवी, पुत्र अमन व विपिन तथा उसका भाई मोहरसिंह व भतीजा रेसू पुत्र मोहर सिंह मकान के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए और मकान के नीचे दबे सभी लोगों को निकालकर उपचार के लिये जिला अस्पताल ले गये जहां सभी का इलाज चल रहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें