फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झूम के बरसे बदरा, शहर से लेकर गांव तक जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई, कोंच। भीषण उमस और गर्मी से परेशान लोगों को उस वक्त काफी राहत मिली जब घुमड़ कर आए बादलों ने झमाझम बारिश शुरू कर दी। उरई नगर में एक घंटे से ज्यादा हुई बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिला।
सुबह से ही बादल छाए हुए रहे। दोपहर में हल्की बौछार के साथ बारिश की शुरूआत हुई। एक घंटे से ज्यादा बारिश होती रही। बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव की भी समस्या देखने को मिली। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोंच में भी एक घंटे की मूसलाधार बारिश में नाले नालियां और रास्ते एक हो गए।
विज्ञापन

बारिश के कारण लुढके तापमान ने मौसम खुशगवार बना दिया। आकाशीय बिजली ने नगर व ग्रामीण इलाकों की बत्ती गुल कर दी। कोंच नहर पावर हाउस ब्रेक डाउन में चला गया। बारिश ऐसी मूसलाधार हुई कि सब कुछ पानी पानी हो गया। हालांकि इस बारिश से किसानों के चेहरे जरूर खिल गए क्योंकि इसने खरीफ की बुबाई की उम्मीद किसानों में भर दी है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने नागरिकों को हलकान करके रख दिया था।
विज्ञापन

गुजरे दो-तीन दिनों से तो भीषण उमस में लोग बुरी तरह बिलबिला रहे थे। लेकिन गुरुवार की दोपहर अचानक आसमान बादलों से घिर गया और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को काफी राहत महसूस हुई। बारिश के कारण नाले नालियां उफनाकर सड़कों पर आ गए। जिसके चलते हुए जलभराव में आवागमन भी काफी देर तक बाधित रहा। जलभराव की सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेन रोड पर ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआं के पास और सर्कुलर रोड पर सागर तालाब के पास रही। इसके अलावा चंदकुआं के आसपास के रिहायशी इलाके बुरी तरह जलमग्न हो गए, लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें