फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आदेश के बाद भी जेई ने नहीं छोड़ा चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग चित्रकूट में तैनात जेई को उनकी मां की तबीयत खराब होने पर जिले से संबद्ध किया गया था। चार्ज समाप्त होने के बाद भी जेई अब चित्रकूट जिले का चार्ज नहीं ले रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से उन्हें दो ब्लॉकों का चार्ज दे दिया गया है, जिससे आदेशों के बाद भी जेई काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग चित्रकूट में तैनात जेई राकेश प्रजापति को उनकी मां की बीमारी के चलते 31 मार्च तक के लिए जिले के प्रखंड में तैनाती दी गई थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जेई ने अपना चार्ज नहीं छोड़ा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग चित्रकूट के अधिशासी अभियंता शिव प्रसाद पांडेय द्वारा कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिशासी अभियंता जालौन द्वारा महेवा व रामपुरा ब्लॉक का कार्य जेई को दे दिया गया है।
प्रभारी सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है, लेकिन उसको दिखवाया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शीलेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें निदेशालय से कार्यमुक्त का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आता है तो कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें