फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा टोल पर निर्माण के चलते लगा जाम

Sun, 07 May 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-19- आटा टोल पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
आटा। टोल पर प्लाजा पर लेन में निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। इससे लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान टोल की 10 लेन में से छह बंद रहीं।

आटा टोल पर शनिवार को लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। टोल के सिस्टम में हो रहे बदलाव को लेकर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टोल की 10 लेनों में सिर्फ दो लाइन कानपुर, दो लाइन झांसी की और से चालू रहीं बाकी बंद रहीं। टोल पर सिस्टम काम ना करने से दूसरी लेन के भी सिस्टम रुक रुककर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

सुबह से ही बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए, छोटे वाहन निकालने के लिए चालकों ने आड़े तिरछे करके वाहन निकालने की कोशिश की तो वे भी जाम में फंस गए। टोल पर फंसे वाहन दो से तीन घंटे बाद निकल पाए। टोल के चारों तरफ वाहन ही वाहन फंसे दिखाई दिए। जाम का सामना एंबुलेंस को भी करना पड़ा।
विज्ञापन

मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला गया। टोल मैनेजर आरिफ खान ने बताया कि टोल की लाइनों में काम चल रहा है। जिसकी वजह से दोनों तरफ की सिर्फ दो-दो लाइन चालू हैं। जल्द ही काम पूरा होगा और फिर से यातायात पहले जैसा सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें