फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौनी माता का विवाद सुलझा, गठित हुई समिति

Thu, 16 Mar 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। जालौनी माता मंदिर का विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। कुठौंद पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर खुली बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनकर एक कमेटी का गठन कर मंदिर का संचालन करने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन खुर्द में स्थापित प्राचीन जालौनी माता मंदिर में दो पक्षों अपना अधिकार जमा रहे हैं। इसको लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण बुधवार को कुठौंद थाना पहुंची एडीएम पूनम निगम, एसपी असीम चौधरी, एसडीएम अंगद सिंह सीओ माधौगढ़, रविंद्र गौतम व जालौन सीओ उमेश पांडेय ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात सुनने के बाद कहा कि जब तक कोर्ट से कोई समाधान नहीं हो जाता तब तक पहले की तरह मंदिर व्यवस्था पूर्व की तरह पंचायत के अनुसार क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर का संचालन प्रधान श्याम सिंह पाल, पंचायत सचिव रविन्द्र प्रजापति, पंचायत मित्र अनिरुद्ध सिंह,लेखपाल अभय कुमार यादव की कमेटी व्यवस्था देखेगी, निगरानी बीडीओ रखेंगे। मंदिर में पूजा व्यवस्था मदन शुक्ला, सर्वेश कुमार दुबे, अनिल चतुर्वेदी, विनोद तिवारी देखेंगे।
इस दौरान नरेंद्र प्रधान, नीतू सिंह, मीनू सेंगर, छत्रपाल सिंह राजावत, राघवेन्द्र सिंह, महेश चतुर्वेदी, श्रीकांत चतुर्वेदी मुखिया, लक्ष्मण स्वरूप चतुर्वेदी, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। अराजकतत्वों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

एएसपी ने बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि जिन लोगों को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई है वह ईमानदारी से कोर्ट के आदेश आने तक कार्य करेंगे। लेकिन अगर कोई इसके अलावा कोई मंदिर में अराजकता फैलाने का कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पहले व्यवस्था चलती थी उसी प्रकार से इस समिति का दोनों पक्ष सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें