फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पर्यटन के रूप में जालौन बनेगा बुंदेलखंड का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कालपी। जालौन जिले को पर्यटन के रूप में बुंदेलखंड का गौरव बनाने की दिशा में कार्य करते हुए शासन की ओर से दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव उत्सव का आयोजन हो रहा है। इसमें कार्यक्रमों के अलावा दिल्ली और मुंबई से आए व्लॉगर ने जिले की खूबियों को इंटरनेट की दुनिया में प्रसारित करने के लिए भौतिक रूप से स्टडी की।
विज्ञापन


सांस्कृतिक विभाग की ओर से जीआईसी उरई के मैदान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सुबह सात बजे तीन हॉट एयर बैलून उड़ाए गए। इसमें जिला न्यायाधीश लल्लू सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. ईरज राजा, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, विधायक गौरी शंकर वर्मा, भाजपा अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित व अन्य अधिकारी व जन प्रतिनिधियों ने बैलून के जरिए करीब 400 मीटर की ऊंचाई से शहर को देखा।
इसके साथ ही इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। हेरिटेज वॉक कार्यक्रम के जरिए बाहर से आए विशेषज्ञों, व्लॉगरों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा कालपी में ऐतिहासिक धरोहर और मंदिरों का भ्रमण किया, उनकी खूबियों को जाना। जीआईसी मैदान पर बुंदेलखंड संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम हुए। इसमें राई लोक व बधावा नृत्य, उत्तर प्रदेश का नृत्य और लोकप्रिय गायन हुए। दो दिवसीय उत्सव में शुक्रवार को भी इसी प्रकार कार्यक्रम जारी रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शासन की योजना से जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कालपी में ऐतिहासिक स्थल हैं, जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से देश के लोग जान सकेंगे। उनकी जिज्ञासा और ऐतिहासिक स्थलों का आकर्षण उन्हें जिले में लाएगा और इससे जिले को राजस्व के साथ-साथ एक अलग पहचान मिलेगी। इसके साथ ही बुंदेलखंड संस्कृति को बल मिलेगा, जिससे बुंदेलखंड कल्चर और विकसित होगा और बच्चे भी इसे ठीक से समझ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें