फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जालौन बुंदेलखंड में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जिले का लक्ष्य 17,000 बेटियों को लाभान्वित करने का था।
विज्ञापन

जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 से लेकर 2022-23 तक 9,973 बेटियों को लाभांवित किया गया। जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2,612 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। वहीं 2020-21 में 2,538 बालिकाओं को योजना से लाभांवित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में 2,269 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया वहीं वर्ष 2022-23 में 2,554 बालिकाओं को लाभांवित किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा जनपद को 5,100 बालिकाओं को लाभांवित कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसे जनपद ने वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह समाप्ति के पूर्व ही 5,174 बालिकाओं को लाभांवित कर लक्ष्य की पूर्ति प्राप्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के तीन माह पूर्व ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, जिला कार्यकम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, बीएसए चंद्रप्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित, एसडीएम व बीडीओ से कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व और अधिक लाभार्थियों को लाभांवित कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें