मंदिर की टूटी दीवार दिखाते ग्रामीण
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। मंदिर की दीवार तोड़कर घुसे चोरों ने दानपात्र से 90 हजार रुपये पार कर दिए। पुजारी ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में मंगलवार देर रात महावीर मंदिर के पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोरों ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए रखे रुपये और अन्य सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला।
मंदिर के पुजारी कैलाश मुनि ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में दो बार चोरी हो चुकी हैं। थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह का कहना है जांच की जा रही है।