फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई का चाबुक

विज्ञापन
चैकिंग करती यातायात पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बिना हेलमेट लगाकर व यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर शुक्रवार को कार्रवाई का चाबुक चलाया गया। एसपी के आदेश पर चलाए गए चेकिंग अभियान में 66 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में सावधान बिना हेलमेट जा रही जान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी रवि कुमार ने यातायात पुुलिस को चेकिंग कर वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए थे।
यातायात निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गोविंदम तिराहा के पास चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक संजय सिंह ने बाइक पर बिना हेलमेट के चलने वाले, सीट बेल्ट न लगाने वाले, बाइक पर तीन सवार, दो पहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक वजन ले जाने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले लोगों के चालान काटे। टीम में टीएसआई रामप्रसाद राव, हेड कांस्टेबल विकास, सिपाही आशीष, गौरव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें