फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : मानकनगर में चल रहे काम का झांसी कानपुर रेलमार्ग पर असर

विज्ञापन
-उरई रेलवे स्टेशन पर कानपुर मेमू ट्रेन में चढने के लिए मची आपाधापी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। लखनऊ के मानकनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर चल रहे काम का असर झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। बुधवार को झांसी कानपुर रेलमार्ग की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इंटरसिटी और झांसी लखनऊ पैसेंजर के निरस्त होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एक हफ्ते के लिए रेल प्रशासन ने झांसी कानपुर मार्ग से लखनऊ जाने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, तो कुछ को डायवर्ट किया है। दो सितंबर तक के लिए कई ट्रेनों को कानपुर, प्रयागराज, बनारस के रास्ते चलाया जा रहा है तो कुछ ट्रेनें उन्नाव, बालामऊ, रायबरेली से होकर जा रहीं हैं।
कई यात्री मेमू से कानपुर तक जा रहे हैं और वहां से बस से लखनऊ का सफर कर रहे हैं। बता दें कि इंटरसिटी से रोजाना करीब डेढ़ सौ दैनिक यात्री कानपुर जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि दो सितंबर के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी सिद्धगोपाल का कहना है कि उसके एक रिश्तेदार ग्वालियर में इलाज करा रहे हैं। उन्हें देखने के लिए वह परिवार समेत छपरा मेल से जाना चाहते थे लेकिन नेट पर छपरा का रूट बदला हुआ नहीं दिखा रहा था। जब वह स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि छपरा मेल इस रूट से नहीं निकलेगी। इससे उन्हें दिक्कत हुई। वह बस से ग्वालियर गए।
रामनगर निवासी अभिषेक ने बताया कि ट्रेनें काफी लेट लतीफ चल रहीं हैं। बरौनी मेल, पनवेल एक्सप्रेस, राप्तीसागर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चार-चार घंटे देरी से आ रहीं हैं। इसकी वजह से यात्री परेशान हैं। उन्हें लखनऊ जाने में दिक्कत हुई। वह मेमू से कानपुर पहुंचे। वहां से बस से लखनऊ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें