माधौगढ़। बाढ़ और बारिश के चलते घरगिरी का सिलसिला शुरू हो गया। घर गिरने से एक किशोरी की दबकर मौत हो गई है। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से देर रात कच्चा मकान गिर गया। जिसके नीचे किशोरी दब गई।
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी मजदूर रामकिशोर वर्मा का रविवार रात कच्चा मकान गिर गया। जिसके नीचे 16 वर्षीय किशोरी शिखा दब गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने जब तक मलबा को हटाया तब तक किशोरी की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनकर मां सुमन, भाई कृष्णा (9) बहन प्रिया (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)