उरई। जिले के कई थाना कोतवाली में लंबे समय से जमे 15 पुलिस आरक्षियों को एसपी ने इधर से उधर कर किया। एसपी डा.यशवीर सिंह ने बुधवार को सूची जारी करते हुए पुलिस लाइन से धर्म सिंह को थाना गोहन, सिपाही संत किशोर शुक्ला को रामपुरा, प्रीतम सिंह को कैलिया, ऐहसानउलहक को माधौगढ़, देवेंद्र कुमार को कुठौद, रामनरेश दीक्षित को सिरसाकलार, अहवरन सिंह को रेढ़न, हरीओम सिंह को कालपी, आनंद कुमार को जालौन कोतवाली भेजा है। वहीं सिरसाकलार में तैनात आशुतोष गौतम को उरई, शहर कोतवाली में तैनात बृजेंद्र भदौरिया को रामपुरा, आटा में तैनात शमशुद्दीन को उरई कोतवाली, जालौन पेशी में तैनात महेशचंद्र को कालपी, जालौन कोतवाली से राघवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा है।