उरई। बेहतर पुलिसिंग प्रणाली में जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए जिले के एसपी को सम्मानित किया जाएगा।
अपर पुलिस महानिदेशक एस रविंदर ने प्रदेश भर की सूची जारी करते हुए बताया कि जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। जबसे उन्होंने पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला है तबसे लगातार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने की धरपकड़ की जा रही है। जिसमें अब तक लगभग एक दर्जन से अधिक इनामिया बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जिसमें पुलिस से हुई मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गोली भी लगी है। उनकी पुलिसिंग प्रणाली को देखते हुए उन्हें पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा 28 अन्य जनपदों के पुलिस अधीक्षक तथा निरीक्षकों, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल, परिचालक को रेडियो पुलिस में काम करने वाले आरक्षियों को यह सम्मान दिया जाएगा।