उरई। जिले के बाढ़ प्रभावित 72 गांव के लोगों को बिजली न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सब स्टेशनों में पानी भरा है। बिजली न होने से मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, इससे पीड़ितों का अपने सगे-संबंधियों से संपर्क कटा हुआ है।
जिले के रामपुरा, सिरसाकलार, कुठौंद. कालपी क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा गांव यमुना नदी व अन्य नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित है। विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के लगभग 50 व कालपी क्षेत्र के एक दर्जन गांवों व तीन मोहल्लों की आपूर्ति बंद की गई हैं। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति शुरु की जाएगी। (संवाद)