फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी सेना में करता नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। आरोपी सेना का जवान है। युवती की सहेली ने आरोपी से उसकी दोस्ती कराई थी। युवती ने मध्यप्रदेश के मुरैना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला स्थानांतरित कर उरई भेजा गया है। अब यहां की पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर की एक मोहल्ले की युवती को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कुरैठा गांव निवासी पवन तोमर ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ एक वर्ष तक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती ने मुरैना में युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला शहर का होने के चलते मुरैना पुलिस ने उरई कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसकी सहेली ने पवन तोमर से उसकी पहचान कराई थी। वह सहेली का रिश्तेदार है और सेना में नौकरी करता है। दुष्कर्म के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने हत्या करने की भी धमकी दी थी। शहर कोतवाल का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें