फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : सीटी स्कैन मशीन खराब होने से भटक रहे मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष के बाहर बैठे मरीज - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में पांच दिन से मरीजों के सीटी स्कैन कराने का काम ठप हो गया है। यूपीएस में खराबी के कारण यह दिक्कत आई है। सीटी स्कैन के लिए आने वाले मरीज भटक रहे हैं। मरीजों को महंगे दामों पर बाजार में 2400 रुपये से लेकर साढ़े सात हजार रुपये तक में सीटी स्कैन कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर सीटी स्कैन मशीन लगी है। हफ्ते भर पहले इस मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जो दो दिन बाद ठीक हो गई थी। इसके बाद सोमवार को पावर बैकअप देने वाला यूपीएस खराब हो गया। इसके चलते सीटी स्कैन का काम बंद हो गया। सीटी स्कैन सेंटर के प्रभारी धीरज का कहना है कि यहां पर रोजाना 35 से 40 सीटी स्कैन मुफ्त में होते हैं। मशीन खराब होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
मशीन ठीक होने में अभी एक सप्ताह लग सकता है। तब तक मरीजों को समस्या उठानी पड़ेगी।
-डॉ. सौरभ, प्रभारी रेडियोलॉजी विभाग, जिला अस्पताल
मोहल्ला नयारामनगर निवासी आरती का कहना है कि उन्हें सिर का सीटी स्कैन कराना था। सोमवार को भी वह आईं थीं। तब पता चला था कि मशीन खराब हो गई थी। स्टाफ ने नहीं बताया था कि कब ठीक होगी। इसलिए आज फिर आ गईं, लेकिन सीटी स्कैन नहीं हो सका।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी विजय ने बताया कि उन्हें मां गुड्डी देवी के सिर का सीटी स्कैन कराना है। मेडिकल कॉलेज से आए हैं। यहां पता चला है कि मशीन खराब होने के कारण काम नहीं होगा। बाजार में बहुत महंगा सीटी स्कैन होता है। इसलिए वह परेशान हैं।

जिला अस्पताल सीटी स्कैन के कक्ष के बाहर मशीन खराब की चस्पा सूचना- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें