उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में संचालित सभी कक्षा एक से लेकर आठ तक के शिक्षण संस्थाओं में दो दिन अवकाश की घोषणा की गई है। बीएसए ने बताया कि 28 व 29 दिसंबर को दो दिन अवकाश रहेगा। जबकि 30 दिसंबर को विधिवत कक्षाओं का संचालन होगा।