फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : आईआईटी जेईई एडवांस में कनिष्क ने रीजन में पाया पहला स्थान

विज्ञापन
कनिष्क शर्मा। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा में शहर निवासी कनिष्क शर्मा ने कानपुर रीजन में प्रथम रैंक और ऑल ओवर इंडिया में 58वीं रैंक हासिल कर परचम फहराया है। रीजन में टॉप कर मेधावी ने जिले का नाम रोशन करते हुए अपने माता पिता व गुरुजनों का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

मेधावी की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीबीएसई इंटरमीडिएट में इसी साल जिला टॉप करने वाले विनायक अकादमी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कनिष्क शर्मा ने आईआईटी जेईई मेन में 99.94 प्रतिशत अंक हासिल किया था।
बेटे की सफलता पर शिक्षक पिता राजेश और माता मीनाक्षी बेहद खुश हैं। छात्र की सफलता पर विनायक अकादमी के प्रबंधक दीपक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

माता पिता के साथ कनिष्क शर्मा।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें