फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। रंजिश को लेकर महोबा में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कमलेश ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महोबा निवासी कमलेश जाटव एवं अमर शाक्यवार में रंजिश चल रही है। शनिवार दोपहर कमलेश व अमर शाक्यवार में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष से लोग आमने सामने आ गए।
अचानक लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें कमलेश की मां सियारानी (55), बहन सीमा देवी (31) घायल हो र्गइं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दूसरा पक्ष भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें