फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन : पांच दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित , आधा नगर अंधेरे में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। बीते पांच दिनों से कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उन्हें इस स्थिति से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के ब्लॉक गेट पर 400 केवी तथा 250 केवी का ट्रांसफार्मर समरसिंह इंटर कॉलेज के पास रखे हैं। इनके फुंकने से लोगों को पानी और बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। नगर के एक बड़े हिस्से की आपूर्ति इन ट्रांसफार्मरों से की जाती है। इसमें विकास खंड कार्यालय, राजकीय पशु चिकित्सालय, बाल विकास कार्यालय, राजकीय बीज गोदाम, सराफा बाजार, पुराना बाजार, किला, खेरा के साथ राजेंद्र नगर और गांधीनगर के मोहल्ले का एक बड़ा हिस्सा इससे प्रभावित हुआ है।
नगर के संदीप, शिवकुमार, जुबेर, ऋषभ, विक्रम आदि ने कहा कि आए दिन फाल्ट होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। कई बार विभाग के अधिकारियों से इनको बदलवाने की गुजारिश की। बिजली विभाग के एसडीओ अभिषेक सोनकर का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें