आटा रेलवे क्रॉसिंग की टूट़ बूम
- फोटो : ORAI
आटा। आटा रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद करने के दौरान बैलगाड़ी बूम से टकरा गई। गेट टूटने से क्रॉसिंग के पास आटा-इटौरा मार्ग पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लोग परेशान रहे। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत कराई।
शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे झांसी-कानपुर रेलमार्ग से ट्रेन नंबर 20104 के आने की सूचना गेटमैन को मिली। क्रॉसिंग बंद करने के दौरान वृंदावन जा रही बैलगाड़ी रेलवे फाटक से टकरा गई। किसी तरह आवागमन रोककर ट्रेन को निकाला गया।
इसके बाद गेटमैन ने आरपीएफ को सूचना दी। दो पहिया वाहन चालक तो किसी तरह निकल गए लेकिन कारों के फंसने से जाम लग गया। आरपीएफ दरोगा गंभीर सिंह ने सिग्नल विभाग के टेक्नीशियन शैलेंद्र व दीन मुहम्मद की मदद से क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कराया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका।
बूम टूट ने से लगा जाम- फोटो : ORAI