फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कोरोना टीकाकरण में जिले की ब्रांड एम्बेसडर रहीं 109 साल की राम दुलैया का निधन, पीएम ने मां कहकर किया था संबोधित

Fri, 12 Nov 2021 02:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
कोरोना का टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों की टीम के साथ 109 वर्ष की रामदुलैया (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जालौन जिले में कोरोना वैक्सीन की ब्रांड एम्बेसडर रही 109 वर्षीय राम दुलैया का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। राम दुलैया ने टीकाकरण अभियान की शुरुवात में अपना पहला टीकाकरण कराया था। उस वक़्त लोग वैक्सीन लगवाने से हिचक रहे थे। उनके साहस को देखते हुए पीएम मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम में राम दुलैया की प्रशंशा करते हुए उन्हें मां भी कहा था। राम दुलैया को बाद में विधायक गौरीशंकर व डीएम प्रियंका निरंजन  ने भी सम्मानित किया था। राम दुलैया वैक्सीन की दोनों डोज ले चुकी थी। बीते कुछ दिनों से वे अस्वस्थ्य भी चल रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें