फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोहा व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के अजनारी रेलवे क्रॉसिंग नंबर 181 के पास बुधवार की सुबह लोहा व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शिनाख्त कर शव सिविल पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सवा 11 बजे मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस क्रॉसिंग के पास से गुजर रही थी। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी लोहा व्यापारी दीपक सुहाने (58) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आरपीएफ दरोगा डीपी सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य बाजार में लोहे की दुकान है।
रेलवे ट्रैक के लोहिया पुल के पास कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी सिर्फ एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें