बाबई। ग्राम पंचायत बाबई में सरकारी धन के गबन की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की थी। डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे। टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर जांच की। खुली बैठक कर पूछताछ की।
बाबई निवासी रामपाल सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया था कि गांव में तैनात वर्तमान सचिव, पूर्व सचिव ने प्रधान के साथ मिलकर सरकारी धन का गबन किया है।
शिकायत की जांच के लिए डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विजय कुमार गौड़ और जेई सौरभ कुमार की टीम गठित कर जांच के आदेश दिए थे।
टीम का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।