फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय तीन टप्पेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल तीन अंतरजनपदीय इनामी टप्पेबाजों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक टप्पेबाज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जिले में टप्पेबाजी की घटनाओं से लोगों में खौफ था। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी डॉ. ईरज राजा ने एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस को लगाया था। बुधवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शहर कोतवाली क्षेत्र के करमेर हाईवे पुल के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में तीन बदमाश बाइक के साथ खड़े हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बा निवासी मानसिंह उर्फ भोला कंजड़ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी कानपुर देहात के शिवली निवासी जयसिंह और कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव निवासी पिंकल कंजड़ को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस को तलाशी में 1.20 लाख रुपये, तमंचा और बाइक मिली है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि यह संगठित तरीके से टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होंने कबूल किया है कि वह टप्पेबाजी की घटनाओं में शामिल थे।

इनसेट...
25-25 हजार के इनामी है तीनों
सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए मानसिंह उर्फ भोला कंजड़, जयसिंह व पिकंल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस इनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें