फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पालिका की बिना जानकारी के सड़क से उखाड़ी गईं इंटरलॉक ईंटें

विज्ञापन
फोटो 20-इंटरलॉकिंग सड़क से गायब इंटरलॉक ईंट। संवाद
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका द्वारा 2021 में डाली गई इंटरलॉकिंग सड़क की ईंटें उखाड़ ली गईं। ईंट उखड़कर कहां गईं। इसका पता पालिका को भी नहीं है।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से आजाद नगर वार्ड नंबर 20 में कढोरे राठौर के मकान से गुफरान सिद्दीकी के आवास तक करीब साढ़े चार लाख की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क बनवाई थी। तीन-चार दिन पहले सड़क पर बिछीं ईंटें उखाड़कर ट्रैक्टर में भरकर ले जाईं गईं और पालिका को खबर भी नहीं लगी।

लोगों का कहना है कि उखाड़ने वालों से पूछा तो बताया गया कि नई सड़क बननी है, इसलिए ईंटें उखाड़ी जा रही हैं। (संवाद)



मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इंटरलॉकिंग सड़क की ईंट उखाड़ी गई है तो जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
मोनिका उमराव, ईओ, नगर पालिका कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें