फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंंटरसिटी पौने छह घंटे लेट, 22 यात्रियों ने लौटाए टिकट

Wed, 15 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी लखनऊ इंटरसिटी की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को इंटरसिटी करीब पौने छह घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों में नाराजगी रही। करीब 22 यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिए और मेमू को गंतव्य कानपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी नंबर 11109 मंगलवार को अपने निर्धारित समय सुबह 7.46 बजे के स्थान पर दोपहर एक बजकर 32 मिनट पर उरई स्टेशन पहुंची। करीब पौने छह घंटे देरी से ट्रेन आने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई। देरी से ट्रेन आने पर 22 यात्रियों ने टिकट वापस कर दिए और सुबह करीब 11 बजे पहुंची झांसी-कानपुर मेमू से कानपुर तक की यात्रा की। यात्रा इस बात को लेकर नाराज दिखे कि आए दिन इंटरसिटी लेट हो रही है। कानपुर वाले तो किसी तरह मेमू से रवाना हो गए लेकिन जिन्हें उन्नाव और लखनऊ जाना है, वह कैसे जाएंगे। उधर रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन लेट होने के कारण जिन यात्रियों ने तीन घंटे बाद टिकट निरस्त कराए, उन्हें फुल रिफंड दिया गया।

पनवेल एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट
उरई। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) में एसी कोच में सीट को लेकर मारपीट हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। कानपुर निवासी शुभांशु निगम (21) ने बताया कि वह कानपुर से झांसी के लिए परिवार के चार सदस्यों के साथ यात्रा कर रहा था। कालपी के पास उसका तीन लोगों से सीट को लेकर विवाद हो गया। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी और भाग गए। यात्री की सूचना पर उरई स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर घायल का उपचार किया गया। ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन निर्धारित समय से अतिरिक्त रोकी गई। ट्रेन उरई में 6.36 बजे से 6.45 बजे तक खड़ी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें