फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से आई, यात्री परेशान

Mon, 28 Aug 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को आठ घंटे देरी से आई। एक सप्ताह से इंटरसिटी के समय पर न आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को निर्धारित समय सुबह 7:46 बजे के स्थान पर दोपहर 3.49 बजे आठ घंटे देरी से उरई स्टेशन पहुंची। जिसके चलते कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन से अनुरोध है कि या तो इसका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया जाए या फिर अपने निर्धारित समय से इसे चलाया जाए ताकि लोग समय से अपने गंतव्य पहुंच सके।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी सुनील सिंधी का कहना है कि उन्हें जरूरी काम से लखनऊ जाना था। ट्रेन देरी से आई, इसके चलते वह समय से लखनऊ नहीं पहुंच सके और बस से जाने पर चार गुना अधिक किराया देना प़ड़ा। कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय जाकर शिकायत भी की कि अगर ट्रेन देरी से चल रही है तो उसको निरस्त कर दूसरे दिन समय से चलाएं ताकि हम लोग अपने गंतव्य तक समय से पहुंच सके। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि रैक देरी से मिलने के कारण संचालन में देरी हो रही है। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें