फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी हुई लेट, पहले छोड़ दी शटल, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नए टाइम टेबल के कारण लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी के समय में परिवर्तन हो गया है। इससे रविवार की रात कोंच-एट शटल की कनेक्टिविटी न मिलने के कारण करीब 25 यात्रियों की शटल छूट गई। इसे लेकर उन्होंने हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक दीपक ने मंडलीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

पुराने टाइमटेबल के अनुसार कोंच एट शटल की झांसी-लखनऊ इंटरसिटी के साथ कनेक्विटी बनाई गई थी। इंटरसिटी को शटल की सवारियां लेकर झांसी जाना होता है। इंटरसिटी झांसी तक ही चलती है।
नए टाइम टेबल के अनुसार इंटरसिटी रविवार की रात इंटरसिटी निर्धारित समय रात 8:30 बजे के बजाय 10: 45 बजे एट स्टेशन पहुंची। जबकि कोंच एट शटल को एट स्टेशन से 10:10 बजे कोंच के लिए रवाना कर दिया गया। जब कोंच जाने वाले यात्री स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि शटल जा चुकी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें