उरई। दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। उसके बाद भी उमस गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। तीन से लगातार बूंदाबांदी के साथ झमाझम बारिश हो रही है। उसके बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए।
गुरुवार को सुबह से ही बादलों ने सूरज को नहीं निकलने दिया। हल्की बूंदाबांदी से बारिश की शुरुआत हुई। जिसके बाद दो घंटे की तेज बारिश हुई। दोपहर तक फिर से मौसम साफ हुआ। उसके बाद फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक बारिश होती रही। तीन दिन से हो रही बारिश से शहर भर में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। लोगों को जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ जगह तो लोगों को सड़क पर बारिश के पानी से होकर गुजरना पड़ा। जिसके बाद लोगों ने पालिका के प्रति नाराजगी जाहिर की। वहीं कालपी में यमुना भी जलस्तर में बढ़त बनाए हुए है। बारिश के बाद जलस्तर भी बढ़ा है। देर रात तक यमुना 100 के पास खतरे के निशान से आठ मीटर नीचे बह रही थी।