फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मर आईडी के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। लेखपालों व राजस्व कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान पंजीकरण करने पर जोर दिया गया। तहसील सभागार में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी व नायब तहसीलदार नीलमणि सिंह, चंद्रमोहन शुक्ला की मौजूदगी आयोजित बैठक में लेखपालों को निर्देश देते हुए एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों को पात्रता के तहत कंबल वितरण करना सुनिश्चित करें। निर्धारित प्वाइंटों में अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज शिकायतों का तत्परतापूर्वक मौके पर जाकर के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण नियत तिथि से तीन दिन पहले किया जाए। उन्होंने किसानों की फार्मर आईडी बनाने के काम को पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में राजस्व निरीक्षक प्रमोद दुबे, अनूप तिवारी, सुरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, अमित कुशवाहा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें