कालपी। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को बारूद की दुकानों के अलावा कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को नियमों के तहत बिक्री करने के निर्देश दिए। दीपावली व दशहरा के त्योहार में लोग आतिशबाजी के लिए बारूद का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी बिक्री के लिए लाइसेंस लेना पडता है। वर्तमान में नगर में पांच दुकानें संचालित है, जो मुख्य बाजार से दूर वन विभाग कार्यालय के पास नगरपालिका के बाजार में संचालित हो रही है। शनिवार को इन बारूद की दुकानों की हकीकत जानने के लिए एसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाक व सुरक्षा मानकों को परखा। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व वैधता को जांचा। इसके बाद एसपी कोतवाली पहुंचे। जहां लंबित विवेचनाओं को निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ एके सिंह, कोतलाल परमहंस तिवारी, चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र आदि रहे। (संवाद)