फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महीने भर में गोशाला का कायाकल्प करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ओवर साइट कमेटी के सामने कमियां मिलने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी ने तीन अधिकारियों की संयुक्त टीम को ब्राह्मण गोशाला की स्थिति जांचने के लिए भेजा।
विज्ञापन

हालांकि कमियां तो नहीं मिली, लेकिन कायाकल्प के तहत चल रहा कार्य अपेक्षा के अनुसार गतिशील नहीं मिला। डीएम इसी माह काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
गो आश्रय स्थलों को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कमेटी गठित की। तीन सदस्यों की कमेटी में डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, सीटीओ आशुतोष चतुर्वेदी, सीवीओ डॉ. निर्मल कुमार रहे। शुक्रवार को टीम मवई के ब्राह्मण गोशाला पहुंची। यहां गोवंशों के रहन-सहन को देखा गया। उनको दिया जाने वाला पानी, चारा और उनके रखरखाव को जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें