फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इलाहाबाद में कार की टक्कर से दरोगा की मौत

Sun, 02 Jul 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्कूटी सवार दरोगा को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरखेरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख कदौरा गायत्री देवी व रामसेवक दोहरे का पुत्र पंकज कुमार (36) कानपुर नगर के नवाबगंज थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह किसी काम से स्कूटी लेकर इलाहाबाद गए थे। जहां बोलेरों कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह कानपुर में ही परिवार के साथ रहते थे। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। दरोगा की मौत से पत्नी प्रतिमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें