मुहम्मदाबाद। मजदूरों से भरी पिकअप दो दिन पहले अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई थी। जिससे उसमें बैठे 17 मजदूर घायल हो गए थे।
घायलों में एक किशोर की इलाज के दौरान बुधवार की शाम मेडिकल कालेज झांसी में मौत हो गई।
डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी टिंकू अहिरवार (17) मंगलवार को 16 अन्य लोगों के साथ मकरेछा गांव में मूंगफली की फसल उखाड़ने के लिए पिकअप से गया था।
देर शाम गांव आते समय कुसमिलिया गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई थी।
हादसे में मोतीलाल, टिंकू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान टिंकू दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। दो भाइयों में बड़ा था। मौत से पिता राकेश अहिरवार, मां अनसुईया सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।