फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दामिनी एप से मिलेगी बिजली गिरने की जानकारी

Sun, 09 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में होती है घटनाएं, सतर्कता और जागरूकता से बच सकती है जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है। खेतों में काम करने के साथ ही राह चलते लोगों पर अक्सर बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ जाते है। हालांकि थोड़ी सी जागरूकता और सतर्कता से हम प्राकृतिक आपदाओं से बच सकते है या उनके खतरों को कम कर सकते है।
वैसे हमारे मोबाइल भी बिजली गिरने से पहले हमारा सुरक्षा कवच बन सकता है। इसके लिए हमे दामिनी और सचेत जैसे एप को डाउनलोड करना होगा। जिससे हमे बिजली गिरने की पूर्व सूचना मिल जाएगी। बीते साल बिजली गिरने से महिला सहित दर्जनों मवेशियों की मौत हुई थी। भारत सरकार की ओर से प्रमाणित इस एप से मौसम आंधी तूफान और बिजली गिरने की सटीक जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि दामिनी एप से तकरीबन 20 से 40 किलोमीटर दायरे में मौसम का पूर्व संकेत मिल जाते हैं। मानसून सीजन में आकाशी बिजली की घटनाएं बढ़ती हैं। ऐसे में दामिनी अब हमारी मुख्य सुरक्षा का काम कर सकता है। एसडीओ राजेश पटेल ने बताया कि बारिश के मौसम में बिजली पोल, बिजली लाइन आदि के समीप ना खड़े हो और ना ही इनको छुएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें