फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले मंहगाई का झटका, बजट बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दीपावली से पहले महंगाई ने लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है। त्योहार के पहले खाद्य पदार्थों के भाव में पांच रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार आते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। वहीं, महंगाई ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। खाने-पीने के सामान में बढ़ोत्तरी से गरीब आदमी की जेब और ढीली हो जाएगी। एक सप्ताह पहले बिकने वाले तेल में पांच रुपये प्रति किलो तो रिफाइंड में 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। दालों में भी एक सप्ताह के भीतर 10 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई।
आटा और मसालों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जिससे आम आदमी का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। लोगों का कहना है कि त्योहारों पर वैसे भी खर्च बढ़ जाते हैं। इस पर खाद्य पदार्थों के दाम में हुई बढ़ोत्तरी ने उन पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। शिवपुरी निवासी रिंकू का कहना है कि वह पहले दो तीन महीने की राशन सामग्री खरीदकर रख लेते थे। महंगाई और दाम बढ़ने से हर माह बाजार से तेल, मसाला, आटा, दालें खरीद रहे हैं। महंगाई ने उनका भी बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ एक सप्ताह पहले दाम प्रति किलो वर्तमान दाम प्रति किलो
तेल 145 150
रिफाइंड 135 145
देसी घी 550 600
आटा 27 30
आटा पैकेट 35 40
अरहर 115 120
मैदा 32 35
शक्कर 39 42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें