फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घायल अपराधी के पैर में फैला इंफेक्शन, घुटने से एक पैर काटा

Sat, 29 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश का लखनऊ अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उसके पैर में इंफेक्शन फैल गया था। सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसके एक पैर को घुटने से काट दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के परा गांव निवासी धीरेंद्र राजपूत शहर कोतवाली उरई पुलिस की मुठभेड़ में राठ रोड पर गिरफ्तार हुआ था। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी थी। पुलिस ने उसके दो साथियों प्रदीप व रमजान को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अपराधी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसके पैर में इंफेक्शन फैलने से उसे लखनऊ पहुंचाया गया था। सुधार न होने पर शुक्रवार को उसका पैर काट दिया गया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि इंफेक्शन फैलने से उसका पैर काटा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें